प्राइवेट पार्ट में जलन होने पर क्या करें?HealthPlanet

Posted on Wed 7th Dec 2022 : 11:56

योनि में जलन और खुजली से बचने के लिए मेरी मम्मी ने बताए ये 4 घरेलू उपाय

अपनी इंटीमेट हाइजीन के लिए कुछ भी गूगल करने से बेहतर है अपनी मम्मी से बात करना, क्योंकि इस मामले में मम्मी से ज्यादा भरोसेमंद कोई नहीं।

गर्मियों में अक्सर पर्सनल हाइजीन की समस्याएं बढ़ जाती हैं, क्योंकि मौसम में नमी और गर्मी दोनों बढ़ जाती है। ऐसे में खुजली, पसीना आना, जलन यह सब शरीर में इन्फेक्शन का कारण बन सकते हैं – खासकर वेजाइनल एरिया में। जी हां… गर्मियों में खराब इंटीमेट हाइजीन के कारण वेजाइनल बर्निंग जैसी कई समस्याएं आ सकती हैं। जो आगे चलकर योनि में कई तरह के इन्फेक्शन पैदा कर सकती है।

गर्मियों के मौसम में इस समस्या को नज़रअंदाज़ करना आप पर भारी पड़ सकता है। इसलिए यह समझना ज़रूरी है कि आखिर वेजाइनल बर्निंग क्यों होती है और इसके कारण क्या हैं। योनि की खुजली और जलन को रोकने के लिए, आपको सही हाइजीन बनाए रखने की आवश्यकता है। हालांकि, इन लक्षणों से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकती हैं।

बीते दिनों मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ और मुझे इसका पता तब चला जब समस्या बढ़ गई। ऐसे में डॉक्टर को दिखाने के बाद मेरी मां ने मुझे कुछ महत्वपूर्ण सलाह दी जो आज आपके साथ साझा करूंगी।

यदि आपको भी वेजाइनल बर्निंग हो रही हैं तो मेरी मम्मी की बताई हुई इन बातों का पालन करें
1. सुबह खाली पेट दही खाएं

दही प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्त्रोत है और इसमें गुड बैक्टीरिया होते हैं। जो आपकी गट हेल्थ और वेजाइनल हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं। एनसीबीआई के अनुसार दही किसी भी तरह के इन्फेक्शन या यूटीआई को कम कर सकता है। यह इंटीमेट हाइजीन का ख्याल रखने में फायदेमंद है।

इतना ही नहीं आप दही को अपनी वेजाइनल पर भी लगा सकती हैं। इससे तुरंत बर्निंग शांत हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info